कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में अधेड़ की लाठी,डंडों से पीट पीटकर निर्मम हत्या,आरोपी फरार

रिपोर्ट दर्ज, गांव में पुलिस बल तैनात, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर निनाया गांव में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की लाठी डंडों और सरिया से पीट पीटकर हत्या कर दी गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर हत्या जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच में जुट गई है।

घटना के बाद गांव में सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस बल तैनात किया गया है।गजनेर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर निनाया गांव निवासी छोटे ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पिता चंद्रमा 50 वर्ष को गांव के ही संतोष,विजय और कल्लू सहित दो अज्ञात लोगों ने बाजार में लाठी,डंडों से बुरी तरह पीटा।इसके बाद हमलावर उन्हें अधमरा छोड़ मौके से फरार हो गए।गंभीर रूप से घायल चंद्रमा को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर संजय वर्मा ने बताया कि बेटे की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: होली के बाद फाग कार्यक्रम के दौरान राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,परिजनों ने जताई आशंका

Related Articles

AD
Back to top button