उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में तेज रप्तार ऑटो की टक्कर से बाइक सवार गंभीर,भेजा गया जिला अस्पताल

ऑटो की टक्कर से युवक गंभीर घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती

कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के झांसी कानपुर हाइवे पर लालपुर चौकी के पास एक सड़क हादसा सामने आया है।एक तेज रप्तार ऑटो ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल युवक की पहचान डेरापुर थाना क्षेत्र के लड़ुवापुर गांव निवासी 38 वर्षीय कुलदीप के रूप में हुई है।लालपुर चौकी के पास ऑटो चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए कुलदीप की बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गए।हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर एंबुलेंस के एएमटी ने घायल को प्राथमिक उपचार दिया।जिसके बाद कुलदीप को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़े-  जालौन: जिलाधिकारी ने SIR अभियान की प्रगति की की समीक्षा, पात्र मतदाताओं को समय से फार्म जमा करने की अपील

Related Articles

AD
Back to top button