कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

रूरा पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो लोगों को किया गिरफ्तार

यह मामला 26 मार्च 2025 को रूरा थाने में दर्ज किया गया था।

कानपुर देहात। रूरा थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के एक मामले में एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। यह मामला 26 मार्च 2025 को रूरा थाने में दर्ज किया गया था।

भारत सिंह का पुरवा के रहने वाले राम बाबू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उनके बेटे विजय सिंह को परेशान किया, जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

ये भी पढ़े- रनियां में करेंट लगने से युवक की मौत, पोस्टमार्टम के लिए कानपुर भेजा गया शव

जांच के दौरान, पुलिस को दीपक पासवान और एक महिला के खिलाफ सबूत मिले। मुखबिर से मिली सूचना के बाद, रूरा पुलिस ने इन दोनों को 12 सितंबर 2025 को कोल्ड स्टोरेज, किशुनपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों को अदालत में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार पुरुष का नाम दीपक पासवान (20 वर्ष) है, जो महाराजगंज जिले का रहने वाला है। महिला का नाम नहीं बताया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button