उत्तरप्रदेशऔरैया

पेड़ पौधों के बिना मानव जीवन संभव नहीं-रितु चंदेरिया

पेड़-पौधों के बिना मानव जीवन संभव नहीं है, पेड़-पौधों से हमें छाया, लकड़ी, फल, फूल, मेवा व दुर्लभ औषधियां आदि तमाम वनस्पतियां प्राप्त होती हैं।

Story Highlights
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर जायन्ट्स ग्रुप ऑफ दिबियापुर (राइजिंग क्वीन्स) ने  लगाए पौधे
औरैया,अमन यात्रा। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले भर में पौधरोपण किया जा रहा है।इसी के तहत जायन्ट्स ग्रुप ऑफ दिबियापुर (राइजिंग क्वीन्स) की अध्यक्षा रितु चदेरिया के नेतृत्व में पुरानी दिबियापुर के पास बने मंदिर में  21 पौधे( चमपा,चमेली , गेंदा, गुड़हल, मीठा नीम ,रात रानी ,तुलसी,आम ,अमरूद, बेल सहित अन्य  पौधे) लगाए व  लोगो को पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प भी दिलाया।वहीं अध्यक्षा रितु चंदेरिया ने कहा कि पर्यावरण और प्राणी एक दूसरे पर आश्रित हैं, पेड़-पौधों से हम सभी को प्राणवायु प्राप्त होती है, पेड़-पौधों के बिना मानव जीवन संभव नहीं है, पेड़-पौधों से हमें छाया, लकड़ी, फल, फूल, मेवा व दुर्लभ औषधियां आदि तमाम वनस्पतियां प्राप्त होती हैं। इस अवसर पर किमी पोरवाल, मोनिका गुप्ता, अपर्णा सिंह, सपना गुप्ता, नीलम पोरवाल, नंदिनी , निशा शुक्ला, रानी उपाध्याय, रश्मि, प्रतीक्षा, डाक्टर मनोज, श्याम वर्मा, शिखा पांडेय , सपना जैन आदि लोग मौजूद रहे। वहीं मंदिर के कर्ताधर्ता ने बताया कि जायंट्स ग्रुप ऑफ दिबियापुर (राइजिंग क्वीन्स) की अध्यक्षा रितु चदेरिया के नेतृत्व  ने मंदिर पर पौधे लगाकर अच्छा कार्य किया है। मालूम हो कि पौधे लगाने के लिए पदाधिकारियों ने स्वम परिश्रम कर पहले सफाई की फिर गड्डे खोदे और पौधे लगाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button