उत्तरप्रदेश

कानपुर देहात ने डिलीवरी के बाद महिला की मौत,परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

अस्पताल में शव रख किया विरोध प्रदर्शन,पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात के अकबरपुर कस्बा स्थित गणेश हॉस्पिटल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत हो गई।घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए महिला का शव अस्पताल में रख जमकर हंगामा किया।सूचना मिलते ही कोतवाल हरमीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

मृतका की पहचान अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के नबीपुर जैनपुर निवासी अजय कुमार की 27 वर्षीय पत्नी आरती यादव के रूप में हुई है।वर्ष 2021 में आरती की शादी अजय से हुई थी।मृतका का मायका कानपुर नगर के नगनी पुरवा थाना चौबेपुर में है।आरती को बीते 13 अप्रैल को प्रसव के लिए गणेश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।वहां उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया जो अब तीन दिन की है।

डिलीवरी के बाद आरती की तबियत बिगड़ने लगी।परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए कानपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए।जहां शनिवार सुबह महिला की मौत हो गई।मृतका अपने पीछे दो छोटे बेटे सूर्यांश 2 वर्ष और रुद्र एक वर्ष के साथ साथ अपनी नवजात बेटी को छोड़ गई है।मौत के बाद परिजन शव को लेकर वापस गणेश हॉस्पिटल पहुंचे और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

घटना की जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार रवींद्र मिश्रा और डिप्टी सीएमओ डॉक्टर सुखलाल वर्मा भी मौके पर पहुंचे और स्थित का जायजा लिया।उन्होंने परिजनों से बातचीत की।अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन के समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हुआ।जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

ये भी पढ़े-  ब्रेकिंग न्यूज़: घाटमपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचला, मौत

Related Articles

AD
Back to top button