कानपुर देहात: मुरलीपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
जिला पंचायत सदस्य संजय सचान,ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह ने फीता काट किया शुभारंभ

- नववर्ष की दी बधाई, दर्शकों ने किया उत्साहवर्धन
पुखरायां। मलासा विकासखंड के मुरलीपुर में गुरुवार को नववर्ष के अवसर पर विशाल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया।प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य संजय सचान व ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सचान ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल का शुभारंभ कराया।
प्रतियोगिता के पहले दिन कई टीमों ने भाग लिया।खिलाड़ियों ने अपने अपने हुनर दिखाए।जिला पंचायत सदस्य संजय सचान ने खिलाड़ियों तथा क्षेत्रवासियों को नववर्ष की बधाई दी।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता है क्योंकि यह मंच भविष्य के सितारे तैयार करता है।उन्होंने आयोजन समिति और गांव के युवाओं के प्रयासों की सराहना की और कहा कि खेलों से हमारा सर्वांगीण विकास होता है।खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए।
खेल में द्वेष की भावना नहीं होनी चाहिए।आयोजन समिति ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार किया।खेल के दौरान दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।प्रतियोगिता के समापन पर विजेता व उपविजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
इस मौके पर विधानसभा प्रभारी रामस्वरूप अटल,श्याम द्विवेदी,विशाल सचान,आनंद सचान,अनमोल सचान,आकाश सचान,गोलू सचान समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।



