कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में पुरानी रंजिश को लेकर युवक से मारपीट,जान से मारने की धमकी

विश्वासघात: सुलह के बहाने बुलाकर युवक को लाठी-डंडों से पीटा, पांच पर केस

रूरा, कानपुर देहात: जनपद के रूरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने पुरानी रंजिश के चलते पांच नामजद और कुछ अज्ञात लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के अंबरपुर निवासी गौरव सिंह ने शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए पुलिस को बताया कि रूरा कस्बे के पांच लोग उनसे पुरानी बात को लेकर रंजिश रखते हैं।गौरव के मुताबिक इनमें से एक व्यक्ति ने गिले शिकवे खत्म करने का वास्ता देकर उन्हें फोन कर रूरा बुलाया।जब गौरव आरोपियों द्वारा बताए गए स्थान शिवली रोड स्थित कृष्णा गार्डन के पास पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद सभी आरोपी और कुछ अज्ञात लोगों ने गाली गलौज शुरू कर दी और लात घूंसो,लाठी डंडों से उसके साथ बुरी तरह मारपीट की।

आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। गौरव ने बताया कि घटना के बाद से उन्हें लगातार धमकी मिल रही है।थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है।मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े- लोकतंत्र के मंदिर की दहलीज पर विद्यार्थी: पुखरायां कॉलेज के छात्रों ने किया विधानसभा का ऐतिहासिक भ्रमण

Related Articles

AD
Back to top button