उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक में रेलगाड़ी की चपेट में आकर एक अज्ञात 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

Story Highlights
  • रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत अवस्था में मिला युवक का शव,फैली सनसनी
  • नहीं हो सकी पहचान
  • पुलिस सोशल मीडिया के सहारे शव की शिनाख्त में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक में रेलगाड़ी की चपेट में आकर एक अज्ञात 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शव की शिनाख्त में जुट गई है।हादसा सोमवार रात्रि करीब 9.45 बजे झींझक क्षेत्र के खंबा नंबर 1281/12 अक्षय वट मंदिर के पास हुआ।जहां किसी रेलगाड़ी की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई।युवक का क्षत विक्षत अवस्था में शव रेलवे ट्रैक के आसपास पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।घटना की सूचना स्टेशन मास्टर ने पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर स्थानीय लोगों से शव के शिनाख्त के प्रयास कराए परन्तु शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।मृतक युवक का रंग सांवला,बाल लंबे काले,कद औसत,भरा हुआ बदन,उम्र करीब 35 वर्ष है।मृतक के अपने शरीर पर नीले रंग की चेकदार शर्ट व पीली बनियान पहन रखी है।पुलिस ने मृतक युवक की शिनाख के लिए लोगों से मदद की अपील की है।पुलिस ने मृतक के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर संपर्क सूत्र क्षेत्राधिकारी 9454401472 तथा संपर्क सूत्र प्रभारी निरीक्षक थाना मंगलपुर 9454403698 पर सूचना देने की बात कही है।प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि शव की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।शव के शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं।

Related Articles

AD
Back to top button