उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में पुलिस ने विछिप्त महिला को परिजनों से मिलाया,परिजन हुए गदगद

भूरि-भूरि की प्रशंसा

कानपुर देहात के थाना सिकंदरा पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत मानवता का एक अनूठा मिशाल पेश करते हुए एक विछिप्त महिला को उसके परिवार से मिलाया।विधिक कार्यवाही के पश्चात पुलिस ने महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।थाना प्रभारी सिकंदरा दिनेश कुमार गौतम को शनिवार को कस्बे में एक विछिप्त महिला के घूमने की सूचना मिली।

सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और महिला को थाने लाकर उसकी देखभाल की।भाषा की बाधा के बावजूद घंटों की पूँछतांछ के बाद पता चला कि महिला का नाम उषा देवी पत्नी कृष्ण कुमार है और वह नैनापुर थाना सिकंदरा की रहने वाली है।पुलिस ने तत्काल महिला के परिजनों से संपर्क किया।सूचना मिलते ही परिजन थाने पहुंचे।

जिसके बाद पुलिस ने विधिक कार्यवाही के पश्चात विछिप्त महिला को सकुशल उसकी सास रजनी देवी के सुपुर्द कर दिया।परिजनों ने पुलिस के इस सराहनीय कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की।थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात में राष्ट्रीय लोक अदालत का रिकॉर्ड! एक दिन में ₹25 करोड़ से अधिक का निपटारा

Related Articles

AD
Back to top button