कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: सपा नेता हाजी फैजान खान ने अविमुक्तेश्वरानंद महाराज को सौंपा ज्ञापन, गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

ज्ञापन में गाय को भारत की संस्कृति, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया गया है।

कानपुर देहात में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हाजी फैजान खान ने एक बड़ी पहल करते हुए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज को ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने भारत सरकार से गौ माता को देश की राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग उठाई है। रसूलाबाद के रहने वाले सपा नेता ने कहा कि भारत का एक जागरूक मुस्लिम नागरिक होने के नाते वह इस मुहिम का पूरा समर्थन करते हैं, क्योंकि गाय केवल एक पशु नहीं बल्कि करोड़ो भारतीयों की आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है।

कानपुर देहात के रसूलाबाद, तुलसी नगर निवासी और समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हाजी फैजान खान ने धार्मिक गुरु अविमुक्तेश्वरानंद महाराज से मुलाकात कर उन्हें एक पत्र और ज्ञापन सौंपा है। इस पत्र में उन्होंने देश की सांस्कृतिक और आर्थिक विरासत को सहेजने के लिए एक महत्वपूर्ण विषय पर ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने अपनी मांग में कहा कि जनभावनाओं और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अब समय आ गया है कि गाय को आधिकारिक तौर पर भारत की राष्ट्रीय माता का दर्जा दिया जाए।

अपने ज्ञापन में हाजी फैजान खान ने स्पष्ट किया कि भारत की सनातन संस्कृति, पारंपरिक कृषि व्यवस्था और ग्रामीण क्षेत्रों की पूरी अर्थव्यवस्था में गाय का स्थान हमेशा से बेहद महत्वपूर्ण रहा है। देश के करोड़ों नागरिकों की गहरी आस्था गाय से जुड़ी हुई है। इसके साथ ही दूध, गोबर और गौ मूत्र जैसे अमूल्य उत्पादों के जरिए देश के लाखों किसान और ग्रामीण परिवार अपनी आजीविका चलाते हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सीधी मजबूती मिलती है।

सपा नेता ने भारतीय संविधान की मूल भावना का हवाला देते हुए कहा कि हमारा संविधान सभी धर्मों और समुदायों के बीच आपसी सम्मान और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देता है। एक भारतीय मुस्लिम होने के नाते उनका यह दृढ़ विश्वास है कि यदि गाय का पूरी तरह संरक्षण और संवर्धन किया जाए, तो इससे न केवल पर्यावरण की रक्षा होगी बल्कि समाज में सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे की जड़ें और अधिक मजबूत होंगी। उन्होंने महाराज से अनुरोध किया है कि इस दिशा में आवश्यक और प्रभावी कदम उठाए जाएं ताकि समस्त देशवासी इस राष्ट्रीय कार्य के साक्षी बन सकें।


ये भी पढे-  कानपुर झांसी हाइवे पर मौत को छूकर निकलीं 2 कारें, ट्रक और डंपर की भीषण टक्कर में उड़े परखच्चे


Related Articles

AD
Back to top button