कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अकबरपुर स्थित श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 7 अगस्त को धार्मिक अनुष्ठान का होगा श्री गणेश

जनपद के अकबरपुर कस्बे में पुराने रोडवेज बस स्टॉप के आगे स्थित श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में श्रावण मास के अंतिम सोमवार 7 अगस्त 2022 से श्रीरामचरितमानस के अखंड पाठ का श्री गणेश होगा. उ

कानपुर देहात ,अमन यात्रा  : जनपद के अकबरपुर कस्बे में पुराने रोडवेज बस स्टॉप के आगे स्थित श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में श्रावण मास के अंतिम सोमवार 7 अगस्त 2022 से श्रीरामचरितमानस के अखंड पाठ का श्री गणेश होगा.

ये भी पढ़े-उप निदेशक एके सिंह सोमवंशी की अध्यक्षता में सैम्पल रजिस्ट्रेशन सिस्टम के लिए चयनित इकाइयों के प्रगणकों का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न   

उपरोक्त जानकारी देते हुए अकबरपुर कस्बे के मूलनिवासी एवं श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी पंडित महेश दत्त त्रिपाठी ने बताया कि उपरोक्त धार्मिक अनुष्ठान का समापन 8 अगस्त 2022 को सायंकाल 6:00 बजे होगा तत्पश्चात मंदिर परिसर में कीर्तन व प्रसाद वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. श्री त्रिपाठी ने जनपद के शिव भक्तों से उपरोक्त धार्मिक अनुष्ठान में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता दर्ज कराने का आग्रह किया है.

Related Articles

AD
Back to top button