कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में जान से मारने की नियति से हमला,रिपोर्ट दर्ज

कानपुर देहात में दबंगों ने धारदार औजार से हमला कर पांच लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया तथा गुमटी भी क्षतिग्रस्त कर दी।मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।

Story Highlights
  • पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

कानपुर देहात में दबंगों ने धारदार औजार से हमला कर पांच लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया तथा गुमटी भी क्षतिग्रस्त कर दी।मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।मामला कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र का है।

थाना क्षेत्र के भग्गानिवादा निवासी पीड़ित चंद्रभान सिंह ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि बीते 14 मार्च की दोपहर करीब चार बजे गांव के ही पांच लोगों ने गाली गलौज का विरोध करने पर एकराय होकर जान से मारने की नियति से लाठी,डंडा व कुल्हाड़ी फरसा से उस पर हमला बोल दिया।हमले में वह बेहोश होकर गिर पड़ा।शोर शराबा सुनकर उसे बचाने आए सत्यवीर सिंह,दीपक सिंह,संकित सिंह,अनूप सिंह पर भी कुल्हाड़ी,फरसा,डंडा से बुरी तरह मारा पीटा।

इतना ही नहीं आरोपियों ने ध्रुव सिंह की गुमटी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर गाली गलौज,मारपीट करने,जान से मारने की धमकी देने आदि संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।आरोपियों की तलाश की जा रही है।आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button