जालौनउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पुलिस की अंतर्राज्यीय इनामी अपराधी से हुई मुठभेड़, शातिर के हाथ एवं पैर में गोली, पढ़े पूरी खबर

एसओजी / सर्विलास टीम जालौन एवं थाना कोतवाली उरई पुलिस द्वारा 50000 के अंतर्राज्यीय इनामी अपराधी से हुई मुठभेड़ के दौरान हाथ एवं पैर में गोली लगने से अपराधी घायल मौके से लूटी गई मोटरसाइकिल व लूटा हुआ मोबाइल अवैध शस्त्र आदि बरामद।

अमन यात्रा,जालौन। एसओजी / सर्विलास टीम जालौन एवं थाना कोतवाली उरई पुलिस द्वारा 50000 के अंतर्राज्यीय इनामी अपराधी से हुई मुठभेड़ के दौरान हाथ एवं पैर में गोली लगने से अपराधी घायल मौके से लूटी गई मोटरसाइकिल व लूटा हुआ मोबाइल अवैध शस्त्र आदि बरामद ।

FB IMG 1680575850379

कृपया अवगत कराना है कि दिनांक 3/4.04.2023 की रात्रि में एसओजी सर्विलांस टीम जालौन एव थाना कोतवाली उरई पुलिस द्वारा उरई कोंच रोड काशीराम कॉलोनी चौकी क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान अपराधियों से हुई मुठभेड़ के दौरान 50000/- रूपये का इनामी अपराधी सुभाष गुर्जर उर्फ रट्टी के हाथ एवं पैर में गोली लगने से घायल हो गया तथा मौके पर अपराधी के कब्जे से अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस एवं लूटी हुई मोटरसाइकिल व मोबाइल आदि बरामद हुए हैं तथा मौके से एक अभियुक्त भाग गया है जिसको पुलिस टीमों द्वारा खोजा जा रहा है गिरफ्तार अभियुक्त के ऊपर 50000/- रूपये का इनाम घोषित था तथा इसके ऊपर पूर्व में लगभग 45 लूट डकैती हत्या व चोरी के गंभीर अपराधिक मुकदमे अलग-अलग राज्यों में कायम है।

 

पूछताछ में अभियुक्त सुभाष गुर्जर उर्फ रट्टी द्वारा बताया गया है कि कल दिनांक 2/3-04- 2023 की रात्रि में थाना कोतवाली उरई क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ मोटरसाईकिल की लूट की घटना को अंजाम दिया था ये वही मोटरसाईकिल है, इसके अलावा अभियुक्त द्वारा जनपद झांसी के थाना मोठ एवं पूंछ क्षेत्र में लाईसेन्सी बन्दूकों के चोरी होने के संबन्ध में अपने गैंग के अन्य सदस्यों के पास होना बताया गया है तथा हाल ही में थाना अम्बा जनपद मुरैना मध्य प्रदेश में चोरी कारित करने की घटना को स्वीकार किया है तथा माह जनवरी में ग्राम मिहोना थाना माधौगढ़ जनपद जालौन व माह फरवरी में मध्य प्रदेश के एण्डोरी के पास कंचनपुर में अपने गैंग के साथ चोरी करने की घटना को स्वीकार किया गया है।

 

अभियुक्त सुभाष गुर्जर उर्फ रट्टी थाना नरसिंहपुर मध्य प्रदेश में भी 10,000/- रूपये का

पुरुस्कार घोषित अपराधी है।

पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1- सुभाष गुर्जर उर्फ रट्टी पुत्र माया राम गुर्जर निवासी प्रगति विहार थाना गोले का मंदिर जनपद ग्वालियर मध्य प्रदेश

बरामदगी का विवरण-

1. 01 अदद मोटरसाईकिल कावासाकी व 01 अदद मोबाईल फोन लूटा हुआ।

2. 01 अदद अवैध पिस्टल 02 अदद जिन्दा कारतूस व 04 अदद खोखा कारतूस

Related Articles

AD
Back to top button