रनियां में तेज रप्तार कार बिजली के पोल से टकराई,बाइक सवार आया चपेट में
कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र के किसरवल मैथा मार्ग पर पातालेश्वर मंदिर के पास रविवार दोपहर एक तेज रप्तार होंडा अमेज कार अनियंत्रित होकर एक बाइक सवार को टक्कर मारते हुए बिजली के पोल से टकरा गई

पुखरायां। कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र के किसरवल मैथा मार्ग पर पातालेश्वर मंदिर के पास रविवार दोपहर एक तेज रप्तार होंडा अमेज कार अनियंत्रित होकर एक बाइक सवार को टक्कर मारते हुए बिजली के पोल से टकरा गई।हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई।
होंडा अमेज कार रनियां से किसरवल मैथा की ओर तेज रप्तार में जा रही थी। पातालेश्वर मंदिर पहुंचते ही चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। इस दौरान सामने से आ रहा बाइक सवार कार की चपेट मे आ गया।टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार आलियापुर निवासी रिंकू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद राहगीरों की भींड मौके पर जमा हो गई।
स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही रनियां पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल बाइक सवार रिंकू को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।जहां उसका उपचार जारी है।
थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।मामले की जांच की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
ये भी पढे- रनियां में तेज रप्तार कार बिजली के पोल से टकराई,बाइक सवार आया चपेट में



