बिजनेस

सोने की कीमत में गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आज के दाम

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत आज 49714 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। गोल्ड पिछले कारोबारी सत्र में 49962 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी की कीमत 62037 रुपये से कम होकर 61184 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत में 248 रुपये की गिरावट आई। चांदी की बात करें तो इसमें भी 853 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत आज 49,714 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। गोल्ड पिछले कारोबारी सत्र में 49,962 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी की कीमत 62,037 रुपये से कम होकर 61,184 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

 एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल के अनुसार, ‘दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 248 रुपये की गिरावट के साथ 50,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोना 1,861 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 24.02 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर थी।

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोना 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,011 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 314 रुपये यानी 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,011 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 7,335 लॉट के लिये कारोबार किया गया। न्यूयार्क में सोना 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,860.30 डॉलर प्रति औंस रह गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button