उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

लोकसभा चुनाव को लेकर रनियां व मैथा मण्डल की कामकाजी बैठक हुई संपन्न

अकबरपुर लोक सभा क्षेत्र की प्रमुख विधान सभा रनियां अकबरपुर में 2024 में विजय हासिल करने को लेकर कार्यकर्ताओं ने विशेष रणनीति तैयार की है जिसके तहत मैथा व रनियां मण्डल की सामूहिक कामकाजी बैठक संपन्न हुई और उपस्थित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई

अमन यात्रा ब्यूरो।अकबरपुर लोक सभा क्षेत्र की प्रमुख विधान सभा रनियां अकबरपुर में 2024 में विजय हासिल करने को लेकर कार्यकर्ताओं ने विशेष रणनीति तैयार की है जिसके तहत मैथा व रनियां मण्डल की सामूहिक कामकाजी बैठक संपन्न हुई और उपस्थित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक का शुभारंभ भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया कार्यकर्ताओं ने उन्हें अपना मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बताया।इस अवसर पर जिला पंचायत कानपुर देहात की अध्यक्ष नीरज रानी के पुत्र सहार ब्लॉक प्रमुख आकाश सिंह गौर,पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष बाल जी शुक्ल, रनियां मण्डल अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा,मैथा मण्डल के अध्यक्ष पवन राजपूत एव॔ दोनों मण्डलों के पदाधिकारी उपस्थित हुए।

Related Articles

AD
Back to top button