उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में तेज रप्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा,चालक समेत तीन घायल

कानपुर देहात में शनिवार को एक हादसा सामने आया है।डेरापुर थाना क्षेत्र के ललपुरवा गांव के पास एक तेज रप्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे में चालक समेत परिवार के तीन लोग बुरी तरह से घायल

Story Highlights
  • घायलों को भेजा गया अस्पताल
  • पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में शनिवार को एक हादसा सामने आया है।डेरापुर थाना क्षेत्र के ललपुरवा गांव के पास एक तेज रप्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे में चालक समेत परिवार के तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए।सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

ललपुरवा गांव निवासी 20 वर्षीय शोभित अपनी पत्नी और बेटे समेत अपने ट्रैक्टर से गांव से डेरापुर की तरफ जा रहे थे।रास्ते में अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे के समय ट्रैक्टर चालक नशे में धुत बताया जा रहा है।जिसके चलते यह हादसा हुआ।

हादसे के बाद राहगीरों और ग्रामीणों ने सभी घायलों को ट्रैक्टर से निकाला तथा उन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डेरापुर में भर्ती कराया।जहां पर उनका उपचार जारी है।हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की।प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े- मुँगीसापुर में दो मोटरसाइकिल व ऑटो में जोरदार भिड़ंत,तीन घायल

Related Articles

AD
Back to top button