कानपुर देहात में महिला छत से गिरकर घायल,हालत गंभीर
भेजा गया जिला अस्पताल

पुखरायां। कानपुर देहात में शुक्रवार को एक महिला छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।जिसे पुखरायां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।घटना भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे के दलेलनगर गांव में हुई।
घायल महिला की पहचान गोतेंद्र पाल की 35 वर्षीय पत्नी शशिकला के रूप में हुई है।गोतेंद्र पाल ने बताया कि पत्नी शशिकला शुक्रवार को घर की छत पर कपड़े सुखाने गई थीं।तभी अचानक वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।घटना की जानकारी होने पर आनन फानन में उन्हें उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया।
जहां मौजूद चिकित्सक आरती सिंह ने शशिकला की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात: हाईटेक नर्सरी में तैयार होगी गर्मी की सब्जियों की पौध, किसान जल्द कराएं बुकिंग



