उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बीजेपी ने हमेशा किसान हितैषी होने का ढोंग किया है : जयंत चौधरी

राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा है कि बीजेपी ने हमेशा किसान हितैषी होने का ढोंग किया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में अबकी बार परिवर्तन की लहर है. गठबंधन की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आ रही है. उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान में जनता ने गर्मी निकाल दी है.

Story Highlights
  • गठबंधन की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आ रही है. उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान में जनता ने गर्मी निकाल दी है.

सहारनपुर,अमन यात्रा : राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा है कि बीजेपी ने हमेशा किसान हितैषी होने का ढोंग किया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में अबकी बार परिवर्तन की लहर है. गठबंधन की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आ रही है. उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान में जनता ने गर्मी निकाल दी है. जयंत चौधरी शुक्रवार को सहारनपुर के नुकड़ में गठबंधन प्रत्याशी डॉ. धर्म सिंह सैनी के समर्थन में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

किसानों के लिए खुले हैं दरवाजे

जयंत चौधरी ने कहा कि किसानों के लिए उनके दरवाजे चौधरी चरण सिंह के समय से खुले हैं. बीजेपी  नेता धर्म की बात करते हैं, हम विकास और भाईचारे में यकीन रखते हैं. उन्होंने कहा कि बाबा उनकी गर्मी उतारने की बात करते हैं, लेकिन चुनाव के बाद उनकी खुद की गर्मी खत्म हो जाएगी और वह कंबल खरीद कर बाबा को गोरखपुर भेजेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर सीमा विवाद से जुड़े मुद्दों का स्थायी हल कराया जाएगा. उन्होंने जनता से सपा-रालोद के गठबंधन को जिताने की अपील की.

पूछा, क्या मैं गुंडा था जो मुझपर लाठीचार्ज करवाया

जयंत चौधरी ने गंगोह में गठबंधन प्रत्याशी चौधरी इंद्रसेन के समर्थन में भी एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी  के नेता हिंदु-मुसलमान, जिन्ना-पाकिस्तान, अस्सी-बीस की बात कहते हैं, लेकिन, यह कुछ नहीं कर पाएंगे. उन्होंने कहा कि बाबा कहते हैं हमने गुंडे भगा दिए, मैं क्या गुंडा था जो मुझ पर लाठी चलवाई. उन्होंने कहा कि सरकार आने पर किसान को उसकी फसल का वाजिब दाम दिलाने के लिए नया फार्मूला लाएंगे और हर जरूरतमंद को काम देंगे.

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button