कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अकबरपुर में शिकायतों का अंबार, जिलाधिकारी ने लगाई त्वरित कार्रवाई की मुहर

जिलाधिकारी आलोक सिंह ने आज जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील अकबरपुर का दौरा किया और आम जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।

Story Highlights
  • जिलाधिकारी ने अकबरपुर में सुनी जनता की फरियाद
  • जिलाधिकारी ने भूमि विवाद सहित अन्य समस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश

कानपुर देहात: जिलाधिकारी आलोक सिंह ने आज जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील अकबरपुर का दौरा किया और आम जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 113 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से चार का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। अधिकांश शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं। जिलाधिकारी ने भूमि विवादों के शीघ्र निपटारे पर विशेष जोर दिया और संबंधित अधिकारियों को प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

photo 2 1 12 scaled

आईजीआरएस और तहसील दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण पर भी जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने भी पुलिस से संबंधित शिकायतों को सुना और उनके निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एके सिंह, उप जिलाधिकारी  अकबरपुर अवनीश कुमार, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी, डीडीएजी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्तिथि रहे।

Related Articles

AD
Back to top button