उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

डेरापुर के बड़ागांव भिक्खी में जन आरोग्य मेले का आयोजन

डेरापुर विकासखंड क्षेत्र के बड़ागांव भिक्खी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 62 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।शिविर में शुगर,हीमोग्लोबिन और ब्लड प्रेशर समेत कई आवश्यक जांचें की गईं

Story Highlights
  • 62 मरीजों को मिला सफल उपचार
  • बीमारी से बचाव के दिए गए महत्त्वपूर्ण टिप्स

पुखरायां।डेरापुर विकासखंड क्षेत्र के बड़ागांव भिक्खी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 62 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।शिविर में शुगर,हीमोग्लोबिन और ब्लड प्रेशर समेत कई आवश्यक जांचें की गईं।चिकित्सकों ने मरीजों को स्वास्थ्य समस्याओं संबंधी आवश्यक परामर्श दिए।मुख्य रूप से उच्च रक्तचाप,बुखार,खांसी,जुकाम, त्वचा रोग,गैस और एसिडिटी संबंधित रोगों से ग्रसित मरीज शिविर में पहुंचे।चिकित्सकों ने उनका उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित उपचार किया।इस मौके पर डॉक्टर ए के त्रिपाठी,डॉक्टर यश,डॉक्टर तौसीफ,एल टी कुलदीप,अजीत,शिवम्,अजय,राम,एएनएम प्रियंका आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button