कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: परचून की दुकान की आड़ में गांजा बेच रहा था दुकानदार, रसूलाबाद पुलिस ने 770 ग्राम गांजे के साथ दबोचा

मुखबिर की सटीक सूचना पर तिश्ती चौकी प्रभारी ने टीम के साथ की छापेमारी, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज

कानपुर देहात: जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रसूलाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने ग्राम इकघरा में छापेमारी कर परचून की दुकान की आड़ में अवैध गांजा बेच रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 770 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, तिश्ती चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक केशव देव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम इकघरा निवासी विवेक कुमार (46 वर्ष) पुत्र गयादीन अपनी परचून की दुकान से अवैध रूप से गांजे की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दुकान पर दबिश देकर अभियुक्त को 770 ग्राम गांजे के साथ रंगे हाथों दबोच लिया। पुलिस ने बरामद माल को जब्त करते हुए अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 295/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पकड़े गए अभियुक्त का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। उस पर पूर्व में भी आबकारी अधिनियम और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा अभियुक्त का डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद उसे अदालत में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में सिपाही सूर्यसेन, नीरज, जगदीश, सरवरेआलम, सोनू और महिला सिपाही कुमकुम चाहर, ज्योत्सना व पूनम बघेल शामिल रहे।


ये भी पढे-  कानपुर देहात: रसूलाबाद में सर्पदंश से किसान की मौत,परिजनों में मचा कोहराम; गांव में छाया शोक


Related Articles

AD
Back to top button