कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बरौर में आपसी विवाद को लेकर चले लाठी डंडे, एक ही परिवार के तीन लोग घायल

घायलों को भेजा गया अस्पताल, पुलिस कार्यवाही में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र के बरौर कस्बे में आपसी विवाद में हुई मारपीट में एक ही परिवार के तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए।घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक बरौर कस्बे में रहने वाले लाखन सिंह के पुत्र कौशल, लाखन सिंह और उनकी पत्नी सुनीता के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चलने लगे।पड़ोसियों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थित को नियंत्रित किया।

मारपीट के दौरान तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।परिजनों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button