कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई

मलासा विकासखंड के अंतर्गत अंडवा हैदरपुर ग्राम पंचायत में शुक्रवार को अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई वहीं इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को रक्षा सूत्र भी बांधे गए।

पुखरायां,अमन यात्रा।  मलासा विकासखंड के अंतर्गत अंडवा हैदरपुर ग्राम पंचायत में शुक्रवार को अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई वहीं इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को रक्षा सूत्र भी बांधे गए।शुक्रवार को विकासखंड के अंडवा हैदरपुर ग्राम पंचायत में अमृत महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया.

ये भी पढ़े-   बरौर थाना परिसर में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाया गया अमृत महोत्सव

twri

इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने तिरंगा रैली निकाली रैली पंचायत भवन से शुरू होकर सम्पर्ण गांव का भ्रमण करती हुई पुनः पंचायत भवन में समाप्त हुई इस अवसर पर सभी लोग अपने अपने हाथों में तिरंगा झंडा लिए हुए थे तथा राष्ट्रीयता से भरे नारे भी लगाए जा रहे थे वहीं इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को रक्षा सूत्र भी बांधे गए। इस मौके पर एडीओ आईएसबी विमल सचान, पंचायत सचिव दीपक यादव,  पंचायत सहायक शिवा रीना ग्राम प्रधान विकल लाल जी सुमन पाल अंजू रौनक फातिमा अरसी अफसाना रानी साधना रहनुमा सहित ग्रामीण भी मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button