उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 210 मरीजों को मिला निशुल्क उपचार

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले

पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में अलग अलग रोगों से पीड़ित कुल 210 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा वितरित की गई।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए।

बरौर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 84 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई।वहीं मलासा में 61 तथा जरसेन में 65 मरीजों का उपचार कर दवा वितरित की गई।इनमें जुकाम,खांसी,बुखार,त्वचा तथा अन्य बीमारियों से संबंधित मरीजों ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अपना उपचार कराया।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास ने लोगों को बीमारी से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए उन्होंने लोगों से कड़कती धूप में घर से बाहर निकलने में परहेज करने की सलाह दी।उन्होंने जरूरी कार्यों पर ही घर से बाहर निकलने पर जोर दिया तथा किसी भी प्रकार की चिकित्सीय समस्या होने पर तत्काल अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच उपरांत ही दवा का सेवन करने की बात कही।

इस मौके पर डॉक्टर शशि,डॉक्टर रुचि श्रीवास्तव,डॉक्टर आफताब आलम, फार्मासिस्ट सुधीर कुमार,अनिल कुमार,एल टी योगेंद्र सिंह,शिवम्,फहीम,त्रिलोकी नाथ,राम प्रताप,दिव्यांशी,योगेश शुक्ला,संगिनी रीता,ललिता, सुरेश कुमार आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

 


ये भी पढे-   मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 210 मरीजों को मिला निशुल्क उपचार


 

Related Articles

AD
Back to top button