कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

महिला के साथ दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

जनपद कानपुर देहात में महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 27.01.2026 को थाना बरौर पर वादिनी/पीड़िता द्वारा तहरीर दी गयी कि दिनांक 18/19.01.2026 को रात्रि 12 बजे के आस-पास विपक्षी द्वारा प्रार्थनी के घर में घुसकर जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाने और आये दिन परेशान करने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 05/2026 धारा 64(1)/333 बीएनएस बनाम नीरज पुत्र रामकेश निवासी ग्राम अहरियामऊ थाना बरौर जनपद कानपुर देहात पंजीकृत किया गया था । मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित पीड़िता का मेडीकल परीक्षण/ बयान धारा 183 बीएनएसएस एवं प्राप्त साक्ष्यों/तथ्यों के आधार पर विधिक कार्यवाही की गयी। थाना बरौर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्त नीरज पुत्र रामकेश निवासी ग्राम अहरियामऊ थाना बरौर जनपद कानपुर देहात को दिनांक 28.01.2026 को दुर्वासा आश्रम तिराहा थाना बरौर जनपद कानपुर देहात से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

 

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता-*

1.नीरज पुत्र रामकेश उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम अहरियामऊ थाना बरौर जनपद कानपुर देहात ।

 

*गिरफ्तारी करने वाली थाना बरौर पुलिस टीम-*

1.थानाध्यक्ष श्रीमती अमिता वर्मा

2.हे0का0 योगेन्द्र सिंह

3.म0का0 वन्दना पटेल ।

Related Articles

AD
Back to top button