कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला युवक का शव

नहीं हो सकी पहचान,पुलिस शव के शिनाख्त में जुटी

कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक अज्ञात युवक का खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शिनाख्त के प्रयास में जुट गई है।मलिकपुर निवासी अंकुश दीक्षित ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

उन्होंने बताया कि कृष्णा प्रॉपर्टी के पीछे खेत जाने वाले रास्ते पर एक युवक का शव पड़ा है।युवक की उम्र करीब 27 वर्ष बताई जा रही है।मृतक ने अपने शरीर पर नीले रंग का लोवर,नीली जैकेट और चेकदार शर्ट पहन रखी थी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और स्थानीय लोगों से शव के शिनाख्त के प्रयास कराए परंतु शव की पहचान नहीं हो सकी।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।शव के शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं।

ये भी पढ़े-  एक उम्मीद सेवा समिति ने मेधावी छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

Related Articles

AD
Back to top button