सीडीओ सौम्या की विशेष पहल से सफाई कर्मचारी की पत्नी को मिला नियुक्ति पत्र
प्रहलाद सफाई कर्मचारी के पद पर विकास खंड सरवनखेडा में तैनात थे जिनकी आकस्मिक मृत्यु दिनांक 18 सितम्बर 2022 को हो गयी थी जिसकी सूचना मुख्य विकास अधिकारी को जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा दी गयी।

- सफाई कमर्चारी की नियुक्ति पाकर महिला कमर्चारी का खिला चेहरा
- मुख्य विकास अधिकारी का महिलाओं के प्रति लगाव एवं महिला शसक्तीकरण को बढ़ावा दिलाये जाने से जनपद की महिलाएं निरंतर आत्मनिर्भर बनने की ओर हो रही है अग्रसरित
कानपुर देहात, अमन यात्रा। प्रहलाद सफाई कर्मचारी के पद पर विकास खंड सरवनखेडा में तैनात थे जिनकी आकस्मिक मृत्यु दिनांक 18 सितम्बर 2022 को हो गयी थी जिसकी सूचना मुख्य विकास अधिकारी को जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा दी गयी। उक्त का संज्ञान लेते हुए उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया मृतक सफाई कर्मचारी की पत्नी को मृतक सरकारी सेवकों के आश्रितों की भर्ती नियमावली अंतर्गत शीघ्र ही नियुक्ति दी जाए।
मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय के इस विशेष पहल से आज दिनांक 22 अक्टूबर 2022 को मृतक सफाई कमर्चारी की पत्नी श्रीमती निर्मला को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया जिससे सफाई कर्मचारी का चेहरा खिल गया, मुख्य विकास अधिकारी हमेशा से महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं शसक्त बनाये जाने हेतु जानी जाती है उसी क्रम में यह एक मिशाल के रूप में देखा गया। उन्होंने सफाई कर्मचारी को नियुक्ति पत्र देते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का निर्वाहन सजगता से करें साथ ही आत्मनिर्भर बनते हुए अपने आप को शस्कत बनाये।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.