भोगनीपुर में बाइक व साइकिल आपस में भिड़ीं,बाइक सवार गंभीर
भेजा गया जिला अस्पताल

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गौर गांव के पास सोमवार को एक मोटरसाइकिल व साइकिल की आपस में जोरदार भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों में से एक की हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।घायलों की पहचान देवराहट थाना क्षेत्र के जल्लापुर गांव निवासी बाइक सवार अमरसिंह और साइकिल सवार कल्लू कश्यप के रूप में हुई है।
हादसे के बाद दोनों घायलों को राहगीरों की मदद से उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी ले जाया गया।जहां मौजूद चिकित्सक ने बाइक सवार अमरसिंह की हालत गंभीर देख उन्हें प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
साइकिल सवार कल्लू कश्यप ने बताया कि वह खेत जा रहे थे।रास्ते में गांव के पास सड़क पार करते समय बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी।फिलहाल बाइक सवार का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।



