कानपुर देहात : नगर पंचायत अकबरपुर में कर्मचारियों को वितरित की गई वर्दी व सुरक्षा उपकरण
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात: नगर पंचायत अकबरपुर में कार्यरत कर्मचारियों को वर्दी वितरण एवं सुरक्षात्मक उकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सफाई श्रमिकों को वर्दी/ट्रैक सूट, गम बूट, टोपी, चश्मा, हैवी ड्यूटी ग्लब्स, स्पोर्ट शूज, सीटी, हेलमेट आदि उपकरण उपलब्ध कराये गये इसी के साथ अन्य कार्मिक सफाई पर्यवेक्षक तथा ड्राइवर आदि को वर्दी तथा कैप का वितरण किया गया। सभी उपस्थित कर्मचारियों में से उत्कृष्ट सफाई पर्यवेक्षण करने वाले सफाई पर्यवेक्षक, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट में नियोजित कार्मिक तथा उत्कृष्ट ड्राइवर तथा वसूली कर्मियों सहित प्रत्येक वार्ड के एक-एक सफाई कर्मी तथा फुटकर सफाई कार्य में लगे श्रमिकों को ट्राफी तथा प्रशस्ति पत्र भेंट करके सम्मानित किया गया।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले गोरे लाल को स्वकर लागू कराने में सराहनीय कार्य हेतु सम्मानित किया गया। इसी क्रम में एम0आर0एफ0 सेंटर पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनिल तिवारी तथा एम0आर0एफ0 सेंटर पर उत्कृष्ट पर्यवेक्षण कार्य करने वाले श्री शरद गुप्ता को सम्मानित किया गया। कप्तान सिंह एवं दीपक को करों की वसूली कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु तथा मुकीम को नगर पंचायत अकबरपुर की मार्ग प्रकाश व्यवस्था में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया। सफाई का पर्यवेक्षण करने वाले हरनाम सिंह, शुभम तथा रामजी को उत्कृष्ट सफाई पर्यवेक्षण कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया। श्री अंकित ड्राइवर एवं श्री गोविन्द ड्राइवर को अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया।

मौके पर उपस्थित अधिशासी अधिकारी श्री आशीष कुमार द्वारा उपस्थित समस्त को सम्मानित किये गये कार्मिकों से सीख लेकर अपने कार्य को रूचि लेकर लगन एवं मेहनत से करने हेतु कहा गया, जिससे सभी कार्मिक उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किये जायें, वह निकाय हेतु गर्व का दिन होगा। उपस्थित जितेन्द्र सिंह गुड्डन, प्र0 अध्यक्ष महोदय नगर पंचायत अकबरपुर एवं सदस्यगणों द्वारा उपस्थित समस्त कार्मिकों को अपने कार्य के प्रति सजग रहकर लगन एवं मेहनत से कार्य करने हेतु कहा गया तथा उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किये गये कार्मिकों की प्रशंसा की गयी।अधिशासी अधिकारी आशीष कुमार द्वारा उपस्थित समस्त को वर्तमान में चल रहे एस0आई0आर0 फार्म को अवश्य भरकर जमा कराने हेतु निर्देशित किया गया।
तत्पश्चात अध्यक्ष महोदय की अगुवाई में नगर में रैली निकाली गयी। जिसमें एस0आई0आर0 फार्म भरकर जमा कराने तथा अवैध अतिक्रमण न करने के सम्बन्ध में संदेश दिया गया। मौके पर दीपाली सिंह, अध्यक्ष नगर पंचायत, आशीष कुमार, अधिशासी अधिकारी सहित श्री जितेन्द्र सिंह गुड्डन अध्यक्ष प्र न0पं0, जहान सिंह सभासद सहित सतीश त्रिवेदी, मो शमीम प्र0 सदस्यगण तथा आमोद प्रताप, आभाषचन्द्र गुप्ता, राज चौहान सहित कार्मिक दिवारी लाल, बुद्ध प्रकाश गुप्ता, दीपचन्द्र पाण्डेय, अंकित गोयल, सुशील कुमार आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात : जिला पंचायत संजय सचान ने मंडी समिति पुखरायां में सुनीं किसानों की आपबीती



