कानपुर देहात: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में जनपद मुख्यालय पर 86 जोड़ों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई
प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने उपस्थित होकर दिया आशीर्वाद
- जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देश पर सीडीओ एन लक्ष्मी व अन्य अधिकारी हुए शामिल
सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात: उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना सामूहिक विवाह को लेकर आज जनपद मुख्यालय अकबरपुर स्थित शांति उपवन में 86 जोड़ों में एक दूसरे के गले में वरमाला पहनाई तथा जीवन भर साथ निभाने का वादा अग्नि कुंड के 7 फेरे लेते हुए किया।
इस सम्बन्ध में विवाह संपन्न कराने का दायित्व गायत्री परिवार के स्वयंसेवकों ने निभाया जिनमे प्रमुख रूप से राम सेवक वर्मा, अशोक सेंगर, निर्मल कुमार, विजय बहादुर के द्वारा वाद्य यंत्रों पर संगीत मय मंत्रोच्चार किया गया। इस सम्बन्ध में समाज कल्याण अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अकबरपुर और मीठा विकासखंड से 86 जोड़ों का चयन किया गया था जिनका आयोजन स्थल पर पहले बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन हुआ और बाद में उन्हें एक किट प्रदान की गई जिसमें विवाह के जोड़ रखे थे।
हालांकि कुछ जोड़े अपने घरों से शानदार कपड़ों में भी उपस्थित हुए थे। इस अवसर पर अकबरपुर विकासखंड के अध्यक्ष आशीष मिश्रा व अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। विवाह समारोह का शुभारंभ प्रतिभा शुक्ला ने पहले गणेश पूजन किया और फिर गायत्री परिवार के मुखिया पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और माता जी के चित्र पर पुष्पर्चन कर आरती करने के बाद किया गया। उपस्थित जन समूह ने वरमाला पहना समय पुष्प वर्षा की। विवाह के समय सभी जोड़ों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
ये भी पढ़े- जब डकोर थाने पहुंचे डीएम और एसपी, तो अधिकारियों में मच गया हड़कंप



