उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

जिलाधिकारी जेपी सिंह ने रूरा मंडी में स्थापित धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज दिनांक 18 दिसंबर 2021 को प्रातः 10:00 बजे रूरा मंडी में स्थापित यूपी कोऑपरेटिव के धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को धान केंद्र प्रभारी विमल  यादव अनुपस्थित मिले.

कानपुर देहात,अमन यात्रा । जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज दिनांक 18 दिसंबर 2021 को प्रातः 10:00 बजे रूरा मंडी में स्थापित यूपी कोऑपरेटिव के धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को धान केंद्र प्रभारी विमल  यादव अनुपस्थित मिले तथा मौके पर किसान कन्हैया लाल निवासी सुजनीपुर  एवं अन्य कृषक मिले, जिनके धान की तौल होते हुए मौके पर पाया गया.

कृषको से जिलाधिकारी के पूछने पर कृषको ने बताया कि धान क्रय केंद्र में कोई समस्या नहीं है तथा किसानों का धान केंद्र में लिया जा रहा है, जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारी विमल यादव को दूरभाष के माध्यम से निर्देशित किया कि धान क्रय केंद्र पर कोई अनियमितता न होने पाए तथा कृषको  का धान केंद्र पर लिया जाए, बिचौलियों व व्यापारियों का धान केंद्र पर न लिया जाए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न होने पाए। इस मौके पर कृषक गण आदि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button