कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
भोगनीपुर के प्राथमिक विद्यालय सुजौर में योग शिविर का आयोजन
भोगनीपुर के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नोनापुर में संचालित योग वेलनेस सेंटर ने प्राथमिक विद्यालय सुजौर में एक योग शिविर का आयोजन किया।

कानपुर देहात: भोगनीपुर के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नोनापुर में संचालित योग वेलनेस सेंटर ने प्राथमिक विद्यालय सुजौर में एक योग शिविर का आयोजन किया। यह शिविर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, कानपुर, डॉ. मनोज वर्मा के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
बच्चों को योग के लाभों से किया अवगत: शिविर में बच्चों को ताड़ासन, भुजंगासन और सूर्यनमस्कार जैसे आसनों के लाभों के बारे में बताया गया। साथ ही, बढ़ती ठंड से बचाव के लिए सूर्य भेदी प्राणायाम का महत्व भी समझाया गया।
योग प्रशिक्षकों की उपस्थिति: शिविर में योग प्रशिक्षक अन्नू मिश्रा, योग सहायक प्रियंका पांडेय और रानी सचान के अलावा, सहायक अध्यापक रामलखन शुक्ला (योग प्रेरक) भी उपस्थित रहे।



