कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बीईओ श्रीकृष्ण प्रेमी का सरल स्वभाव और विनम्रता हमेशा रहेगी याद : अजय कुमार मिश्रा बीएसए

खंड शिक्षा अधिकारी राजपुर के विदाई समारोह में अधिकारियों और सहकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

Story Highlights
  • खंड शिक्षा अधिकारी राजपुर श्रीकृष्ण प्रेमी के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित।
  • बीएसए अजय कुमार मिश्रा ने उनके सरल स्वभाव और प्रशासनिक कुशलता की तारीफ की।
  • राजपुर विकासखंड को मानकों पर आगे लाने में श्रीकृष्ण प्रेमी का रहा अहम योगदान।
  • अधिकारियों और शिक्षकों ने स्मृति चिन्ह व गीता भेंट कर किया सम्मानित।

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात। खंड शिक्षा अधिकारी राजपुर श्रीकृष्ण प्रेमी के सेवानिवृत होने पर मंगलवार को उनके सम्मान में एक विदाई समारोह नबीपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित किया गया। आयोजित समारोह में शामिल अधिकारियों और सहकर्मियों ने सेवानिवृत्ति खंड शिक्षा अधिकारी को माला पहनाकर, बुके, स्मृति चिन्ह, प्रतीक चिन्ह, गीता की पुस्तक भेंटकर और शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि आपका सरल स्वभाव और विनम्रता सदैव याद रहेगा। अपने छोटे से कार्यकाल में पिछड़ रहे विकासखंड राजपुर को विभिन्न मानकों पर आगे लाने का कार्य किया। आपको शिक्षा के उन्नयन पर विशेष ध्यान देने के साथ, सक्षम प्रशासनिक व्यवस्था और शिक्षकों के प्रति सौम्य व्यवहार के लिए याद किया जाएगा।

खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, अजब सिंह और आनंद भूषण ने जीवन की नई पारी की शुरुआत के लिए शुभकामना दी और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पटेल, नरेंद्र सोनकर, एसआरजी अनंत त्रिवेदी, संत कुमार दीक्षित, अजय कुमार गुप्ता, कार्यालय से रमेश मिश्रा, राजन टंडन, करुणा शंकर शुक्ला, प्रदीप सिंह, हेमंत कुमार, देशवीर सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, अश्वनी आनंद, विनय विश्वकर्मा, राजीव कुमार, देवेश धर द्विवेदी, योगेंद्र त्रिवेदी, अनिल कुमार, गणेश श्रीवास्तव, रामविलास पाल, अतुल कुमार आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े- बीईओ श्रीकृष्ण प्रेमी का सरल स्वभाव और विनम्रता हमेशा रहेगी याद : अजय कुमार मिश्रा बीएसए

Related Articles

AD
Back to top button