कानपुर देहात में होटल के बाहर खड़ी कार धू धू कर जली,फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर इटावा नेशनल हाइवे पर स्थित एक होटल के बाहर खड़ी कार में अचानक आग लग गई

- कार जलकर राख,कोई जनहानि नहीं
- पुलिस और फायर ब्रिगेड जांच में जुटा
अकबरपुर।कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर इटावा नेशनल हाइवे पर स्थित एक होटल के बाहर खड़ी कार में अचानक आग लग गई।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई।शुरुआत में स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि इसने कुछ ही मिनटों में पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।आग की लपटें देखकर लोगों की भारी भींड मौके पर जमा हो गई।घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी।हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट या अत्यधिक गर्मी को संभावित माना जा रहा है।पुलिस और फायर ब्रिगेड पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।



