कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अटेवा महिला मोर्चा ने झाँसी की रानी के जन्मदिवस पर मनाया पेंशन संकल्प दिवस

झाँसी की रानी के जन्मदिवस पर अटेवा उत्तर प्रदेश के प्रांतीय नेतृत्व के प्रदेश अध्यक्ष विजय बन्धु के निर्देशन एवं अटेवा महिला मोर्चा प्रभारी रंजना सिंह के आवाहन पर अटेवा महिला विंग ने अमर बलिदानी रानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिवस पर जनपद के विभिन्न स्थानों पर उनकी प्रतिमा पर दीपदान कर उनके जन्मदिवस को पेंशन संकल्प दिवस के रूप में मनाया। 

अमन यात्रा , कानपुर देहात- झाँसी की रानी के जन्मदिवस पर अटेवा उत्तर प्रदेश के प्रांतीय नेतृत्व के प्रदेश अध्यक्ष विजय बन्धु के निर्देशन एवं अटेवा महिला मोर्चा प्रभारी रंजना सिंह के आवाहन पर अटेवा महिला विंग ने अमर बलिदानी रानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिवस पर जनपद के विभिन्न स्थानों पर उनकी प्रतिमा पर दीपदान कर उनके जन्मदिवस को पेंशन संकल्प दिवस के रूप में मनाया। संघर्षो के प्रति रानी लक्ष्मीबाई को आदर्श एवं साक्षी मानते हुए पुरानी पेंशन बहाल न होने तक संघर्ष करने का संकल्प पेंशन विहीन शिक्षिकाओं एवं महिला कर्मचारियों द्वारा शपथ ली गई।
मीडिया प्रभारी अनन्त त्रिवेदी ने बताया कि जनपद में अकबरपुर इण्टर कालेज, अकबरपुर रायपुर पुल एवं रसूलाबाद के कहिंजरी में सामूहिक रूप से 3 बजे कार्यक्रम आयोजित कर रानी लक्ष्मीबाई को समर्पित दीपदान किया गया और पुरानी पेंशन बहाली के लिए सदा संघर्षरत रहने का संकल्प लिया गया। जो लोग कार्यक्रम में सामूहिक रूप से सम्मिलित न हो सके उन्होंने घरों से सेल्फी विथ स्लोगन कर पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई में मैं भी झाँसी की रानी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
अटेवा महिला विंग की प्रदेश सहप्रभारी ज्योतिशिखा मिश्रा, जिला महामंत्री मृदुला तिवारी, ममता साहू, सुनीता सिंह, रसूलाबाद ब्लॉक संयोजिका पारुल निरंजन, अमरौधा ब्लॉक संयोजिका ज्योति साचान, मलासा संयोजिका अमिता सचान, अकबरपुर पुष्पा देवी सहित जनपद की संघर्षरत महिलाओं के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान कुलदीप सैनी डॉ पंकज संखवार प्रदीप यादव प्रताप भानु सिंह गौर राजेश श्रीवास्तव अनन्त त्रिवेदी रामेन्द्र सिंह सुखदेव बाबू सुनीता सिंह आलोक दीक्षित नेहा ममता गीता आशुतोष निरुपम मन्जू ज्योति शालिनी शाहीन आशीष द्विवेदी शिवनाथ शैलेश प्रीति रानी अखिलेश कठेरिया गौरव सिंह गौर आदि उपस्थित रहे।
Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button