भारी बारिश की चेतावनी: कानपुर देहात में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों में कल रहेगा अवकाश
मौसम विभाग द्वारा जारी की गई भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने छात्र हित में एक बड़ा फैसला लिया है।

माती/कानपुर देहात। मौसम विभाग द्वारा जारी की गई भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने छात्र हित में एक बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी कपिल सिंह के मौखिक आदेशानुसार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) आशीष कुमार पाण्डेय ने आधिकारिक पत्र (पत्रांक: बे0शि0अ0/7661-68/2026-27) जारी करते हुए कल दिनांक 10 जुलाई 2026 को जनपद के समस्त विद्यालयों में कक्षा 01 से कक्षा 08 तक के छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश घोषित कर दिया है।
बीएसए द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह नियम जनपद के समस्त परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त उच्च प्राथमिक (बेसिक), राजकीय, सीबीएसई (CBSE) बोर्ड, आईसीएसई (ICSE) बोर्ड तथा अन्य सभी बोर्ड के विद्यालयों पर कड़ाई से लागू होगा। सभी प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को इस निर्देश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।



