कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बीकेएसडी स्कूल की छात्रा को सीबीएसई क्षेत्राधिकारी ने किया सम्मानित 

शनिवार को कानपुर सहोदय स्कूल संस्था द्वारा मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कानपुर नगर एवं देहात के मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

ब्रजेंद्र तिवारी, कानपुर। शनिवार को कानपुर सहोदय स्कूल संस्था द्वारा मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कानपुर नगर एवं देहात के मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

यह समारोह नगर के पांच सितारा होटल लैंडमार्क के एक सभागार में किया गया।इस अवसर पर पुखराया स्थित बी के एस डी की कक्षा 10 की मेधावी छात्रा प्रान्शी यादव को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण सीबीएसई क्षेत्राधिकारी ललित कुमार कपिल द्वारा किया गया।इस समारोह में नगर के सभी सीबीएसई स्कूल के प्रधानाचार्य एवं हाई स्कूल तथा इंटर के छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए।

IMG 20230916 WA0033

इस अवसर पर सहोदय स्कूल के प्रमुख एवं सीबीएसई स्कूल के संयोजक बलविंदर ने आगंतुकों का स्वागत किया और मौजूद छात्रों को संबोधित किया।

IMG 20230916 WA0032

सीबीएसई रीजनल अधिकारी ललित ने छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि इन्हें भविष्य में बहुत परिश्रम की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि यदि कोई कार्य कल किया जाएगा तो उसमे अधिक ऊर्जा लगानी होगी इसलिए ज्यादा अच्छा हो कि कार्य आज से ही शुरू किया जाये। उन्होंने सफल सभी छात्रों को सफलता के लिए बधाई देते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

Related Articles

AD
Back to top button