उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

जिलाधिकारी आवास पर होली मिलन समारोह

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज अपने सरकारी आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ जमकर होली खेली।

कानपुर नगर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज अपने सरकारी आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ जमकर होली खेली। होली मिलन समारोह में जनपद के आला अधिकारियों के साथ-साथ उनके परिजनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त जनपदवासियों को होली की असीम बधाइयाँ दीं।

 

समारोह में जिलाधिकारी की पत्नी रश्मि सिंह व पुत्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार, एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार, एसडीएम सदर रितु प्रिया, एसडीएम बिल्हौर रश्मि लाम्बा समेत जनपद के अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। सभी लोग एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे थे।

 

जिलाधिकारी ने सभी लोगों से प्रेम और सौहार्द से होली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली रंगों का त्योहार है और हमें इसे आपसी भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने सभी को सुरक्षित होली खेलने और किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचने की सलाह दी।

AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading