एडीओ आईएसबी ने गुरगाँव स्थित गौआश्रय स्थल के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
मलासा विकासखंड के अंतर्गत गुरगाँव स्थित गौआश्रय स्थल के निर्माण कार्य का निरीक्षण बुधवार को एडीओ आईएसबी विमल सचान के द्वारा किया गया

अमन यात्रा, पुखरायां। मलासा विकासखंड के अंतर्गत गुरगाँव स्थित गौआश्रय स्थल के निर्माण कार्य का निरीक्षण बुधवार को एडीओ आईएसबी विमल सचान के द्वारा किया गया इस अवसर पर उनके द्वारा आगामी 31 दिसंबर तक गौआश्रय स्थल का निर्माण पूर्ण कर गौवंशों को संरक्षित करने के निर्देश मौजूद पंचायत सचिव को दिए गए।
बताते चलें कि जिलाधिकारी कानपुर देहात नेहा जैन द्वारा बीते दिनों संबंधित अधिकारियों को आगामी 31 दिसंबर तक गौआश्रय स्थल का निर्माण कार्य पूर्ण कर उनमें गौवंशों को संरक्षित करने के निर्देश दिए गए हैं इसी क्रम में बुधवार को मलासा विकासखंड के एडीओ आईएसबी विमल सचान गुरगांव पहुंचे तथा उन्होंने वहां पर गौआश्रय स्थल के निर्माण कार्य को परखा इस अवसर पर उन्होंने मौजूद पंचायत सचिव दीपक यावद को निर्देशित किया कि जिलाधिकारी के निर्देशन के अनुपालन में 31 दिसंबर तक हर हाल में गौआश्रय स्थल का निर्माण कार्य पूर्ण कर उसमें गौवंशों को संरक्षित कर लिया जाए।इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान रामकिशोर,सोनू पटेल आदि भी मौजूद रहे।



