कानपुर देहात ने एस पी ने की अपराध समीक्षा बैठक,दिए निर्देश
नपुर देहात के पुलिस लाइन माती स्थित सभागार में बुधवार शाम पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा ने अपराध समीक्षा बैठक की।उन्होंने चोरी व लूट के लंबित पड़े मामलों का समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

पुखरायां।कानपुर देहात के पुलिस लाइन माती स्थित सभागार में बुधवार शाम पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा ने अपराध समीक्षा बैठक की।उन्होंने चोरी व लूट के लंबित पड़े मामलों का समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
एस पी ने इनामी,वांछित और वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने को कहा।वाहन चेकिंग और गस्त को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।सोशल मीडिया पर निगरानी रखने और महिला उत्पीड़न के मामलों में संवेदनशीलता के साथ काम करने के निर्देश दिए।एस पी ने अपहरण के मामलों में पीड़ितों की जल्द बरामदगी और आरोपियों की शत प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा।जुआ,अवैध शराब और अवैध हथियारों पर कड़ी कार्यवाही के आदेश दिए।
सड़क दुर्घटनाओं की जानकारी आई रेड ऐप पर दर्ज करने के निर्देश दिए।एस पी ने जनसहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगवाने पर विशेष जोर दिया।बैठक में एएसपी राजेश पांडेय,सभी सर्किल ऑफिसर और थाना प्रभारी मौजूद रहे।



