कानपुर देहात: रसूलाबाद में बुजुर्ग ने खाया जहरीला पदार्थ,हालत गंभीर भेजा गया हैलट
बुजुर्ग अविवाहित हैं, जहर खाने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
- रसूलाबाद के सुजानपुर गांव निवासी 60 वर्षीय कमलेश ने कीटनाशक दवा पी।
- गंभीर हालत में बुजुर्ग को कानपुर के हैलट अस्पताल में कराया गया भर्ती।
- रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद किया गया रेफर।
कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के सुजानपुर गांव में मंगलवार शाम एक बुजुर्ग ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।हालत बिगड़ने पर उन्हें गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बुजुर्ग की पहचान रतीराम के 60 वर्षीय पुत्र कमलेश के रूप में हुई है।भाई अजयपाल ने बताया कि वह किसी जरूरी काम के लिए बेला गए हुए थे।जब वह घर लौट रहे थे तभी परिजनों ने उन्हें फोन पर बताया कि कमलेश ने कीटनाशक दवा पी ली है।घटना की जानकारी होने पर कमलेश को आनन फानन में उपचार के लिए रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया।अजय पाल के मुताबिक कमलेश अविवाहित है।उसने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाता इस बात का उन्हें पता नहीं है।
ये भी पढ़े- विकसित भारत -जी राम जी अधिनियम से ग्रामीण भारत की तस्वीर बदलेगी: केशव प्रसाद मौर्य



