कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पुलिस ने महिला संबंधी अपराध में वांछित चल रहे आरोपी को दबोचा,भेजा जेल

पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए थाना राजपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को छेड़छाड़ व पास्को एक्ट के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए थाना राजपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को छेड़छाड़ व पास्को एक्ट के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

थाना प्रभारी प्रभात सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में बीते चार अप्रैल को तीन आरोपियों के विरुद्ध एक नाबालिक किशोरी को  बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

मामले में जांच उपरांत साक्ष्य के आधार पर पास्को एक्ट में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।थाना पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की तो शनिवार को पुलिस ने आरोपी सोनू पुत्र तिलक सिंह निवासी ग्राम पुराढूमना थाना उमरी जनपद भिंड मध्य प्रदेश को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के मामा ढाबा के पास दबोच लिया।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button