कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: शराब न देने पर सेल्समैन से मारपीट, हालत गंभीर

टना में उनके दोनों पैरों में गंभीर फ्रैक्चर बताया जा रहा है।

कानपुर देहात। डेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम नोनारी में शराब न देने पर सेल्समैन के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में घायल व्यक्ति का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, नोनारी निवासी कपिल सिंह ने बताया कि दिनांक 26 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे उनके पिता बलवीर सिंह अपनी शराब की दुकान बंद कर रहे थे। तभी दो लोग वहां पहुंचे और शराब की मांग करने लगे।

आरोप है कि दुकान बंद होने की बात कहकर शराब देने से मना करने पर आरोपियों ने लोहे की रॉड और डंडों से बलवीर सिंह पर हमला कर दिया। बीच-बचाव के बावजूद हमलावर नहीं माने और उन्हें बुरी तरह पीट दिया। घटना में उनके दोनों पैरों में गंभीर फ्रैक्चर बताया जा रहा है।

घटना के बाद परिजनों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डेरापुर पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अकबरपुर रेफर कर दिया गया। वर्तमान में उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े-  अमन यात्रा लाइव: गजनेर पुलिस ने जुआरियों के फड़ पर मारा छापा, चार गिरफ्तार, शांति भंग में 16 पर गिरी गाज

Related Articles

AD
Back to top button