एसपी श्रद्धा कानपुर देहात के कुशल निर्देशन में जनपद में शांतिपूर्ण वातावरण में जुमे की नमाज सकुशल सम्पन्न
सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल रहा तैनात

कानपुर देहात: आज पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में जनपद के समस्त सर्किल एवं थाना क्षेत्रों में जुमे की नमाज को पूर्णतः शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराया गया। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा चाक-चौबंद प्रबंध किए गए थे।
पुलिस द्वारा क्षेत्र में भ्रमण एवं निगरानी:
पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशों के अनुपालन में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण (COs) द्वारा अपने-अपने सर्किल क्षेत्रों में तथा थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की मौजूदगी सुनिश्चित कर आम जनमानस में सुरक्षा का भाव जागृत किया गया।
मस्जिदों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती:
जनपद की समस्त प्रमुख मस्जिदों एवं नमाज स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। नमाज के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और भीड़ नियंत्रण हेतु विशेष कार्ययोजना के तहत ड्यूटी पॉइंट निर्धारित किए गए थे।
सतर्क दृष्टि एवं ‘फुट पेट्रोलिंग’:
नमाज से पूर्व और नमाज के उपरान्त भी समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने क्षेत्रों के भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाज़ारों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ‘फुट पेट्रोलिंग’ की गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा असामाजिक तत्वों पर नज़र रखी गई।
संवाद एवं समन्वय:
शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु स्थानीय धर्मगुरुओं और संभ्रांत व्यक्तियों से निरंतर संवाद स्थापित किया गया। पुलिस की सक्रियता और जन-सहयोग के परिणामस्वरूप जुमे की नमाज पूर्णतः शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।



