उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में महिला से टप्पेबाजी

कानपुर देहात के सट्टी थाना क्षेत्र में एक महिला से टप्पेबाजी का मामला सामने आया है।कुंवरपुर गांव की महिला खेत से घर लौट रही थी तभी अज्ञात बाइक सवारों ने उसे रोका और कान में पहने वाले साफ करने के बहाने लूट लिए

Story Highlights
  • सोने के बाले लूट टप्पेबाज हुए फरार
  • बाले साफ कराने का झांसा देकर वारदात को दिया अंजाम
  • रिपोर्ट दर्ज
  • पुलिस टप्पेबाजों की तलाश में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के सट्टी थाना क्षेत्र में एक महिला से टप्पेबाजी का मामला सामने आया है।कुंवरपुर गांव की महिला खेत से घर लौट रही थी तभी अज्ञात बाइक सवारों ने उसे रोका और कान में पहने वाले साफ करने के बहाने लूट लिए।पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।पीड़ित महिला श्रीदेवी ने बताया कि गुरुवार शाम वह अपने खेत से चारा लेकर लौट रही थी।तभी रास्ते में एक सुनसान जगह पर बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने उन्हें रोका।उन्होंने उससे बातचीत की फिर झांसे में लेकर कान में पहने बाले साफ करने को कहा।महिला ने विश्वास करके अपने दोनों कान के बाले साफ करने के लिए उन्हें दे दिए।बाले हांथ में आते ही बाइक सवार टप्पेबाजी कर मौके से फरार हो गए।घटना के बाद महिला ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी।देर शाम परिजनों के साथ थाने पहुंची महिला ने दो बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।प्रभारी निरीक्षक देवनारायण द्विवेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।टप्पेबाजों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button