कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पटेल विद्यापीठ इंटर कॉलेज की तीन छात्राओं ने एथलीट प्रतियोगिता में मंडल स्तर पर लहराया परचम

रौर कस्बा स्थित पटेल विद्यापीठ इंटर कॉलेज की तीन छात्राओं ने एथलीट में मंडल में बाजी मारकर प्रदेश स्तर पर खेलने का अवसर प्राप्त किया है।

ब्रजेन्द्र तिवारी,  ,पुखरायां। बरौर कस्बा स्थित पटेल विद्यापीठ इंटर कॉलेज की तीन छात्राओं ने एथलीट में मंडल में बाजी मारकर प्रदेश स्तर पर खेलने का अवसर प्राप्त किया है।इस अवसर पर प्रधानाचार्य सहित शिक्षक शिक्षिकाओं ने सभी छात्राओं का आभार व्यक्त कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।प्रधानाचार्य अवधेश कुमार ने बताया कि उनके विद्यालय की छात्राओं आकांक्षा, दीप्ती तथा प्रियंका ने एथलीट में मंडल स्तर पर अपनी जीत दर्ज कर उन्हे प्रदेश स्तर पर खेलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उनका आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।इस मौके पर प्रधानाचार्य अवधेश कुमार,शिक्षक आदर्श सचान,उर्मिला देवी तथा अभिभावक मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button