उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

माचा में क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंचीं चौधरी निहारिका सिंह

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के माचा गांव में जनसहयोग क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को समापन हो गया।टूर्नामेंट में मंगलवार को सेमी फाइनल व फाइनल मैच खेला गया

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के माचा गांव में जनसहयोग क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को समापन हो गया।टूर्नामेंट में मंगलवार को सेमी फाइनल व फाइनल मैच खेला गया।टूर्नामेंट के समापन पर खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए पुरस्कार वितरण व सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं पूर्व मंत्री चौधरी नरेंद्र सिंह की सुपौत्री चौधरी निहारिका सिंह समेत विशिष्ट अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीम को शील्ड ट्रॉफी व नगद पुरस्कार भेंटकर उनका उत्साहवर्धन किया।मौजूद खिलाड़ियों तथा लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि चौधरी निहारिका सिंह ने कहा कि खेलों के आयोजन से समाज में एकता व भाईचारे की भावना पनपती है।खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।खेल शारीरिक व मानसिक विकास के लिए अति आवश्यक हैं।खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए।खेल में द्वेषपूर्ण भावना नहीं होनी चाहिए।इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button