भोगनीपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शासन प्रशासन की मनमानी के विरोध में किया धरना प्रदर्शन,कलमबंद हड़ताल की दी धमकी
भोगनीपुर बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता पुष्कल पराग दुबे व निर्देश यादव एडवोकेट को प्रशासन द्वारा गलत तरीके से अभियुक्त बनाए जाने एवं उनके विरुद्ध गंभीर धाराओं में प्राथिमिकी दर्ज कराए जाने के विरोध में शनिवार को बार एसोसिएशन भोगनीपुर के अधिवक्ताओं ने शनिवार को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन एवं शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता पुष्कल पराग दुबे व निर्देश यादव एडवोकेट को प्रशासन द्वारा गलत तरीके से अभियुक्त बनाए जाने एवं उनके विरुद्ध गंभीर धाराओं में प्राथिमिकी दर्ज कराए जाने के विरोध में शनिवार को बार एसोसिएशन भोगनीपुर के अधिवक्ताओं ने शनिवार को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन एवं शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।इस दौरान पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अधिवक्ताओं ने एक आम सभा आयोजित की।
बैठक में सभी ने अपने अपने सुझाव देकर आगे की रणनीति पर चर्चा की।इस अवसर पर अधिवक्ताओं द्वारा निर्णय लिया गया कि उक्त प्रकरण पर अधिवक्ताओं द्वारा की जा रही हड़ताल आगामी 22 अगस्त कर अनवरत जारी रहेगी।आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए सभी अधिवक्ताओं ने एकमत होकर 20 व 21 अगस्त को कलमबंद हड़ताल करने का निर्णय लिया।इस दौरान तहसील में बैनामा,वसीयत,हलफनामा पूर्ण रूप से बंद रखे जायेंगे।

इस मौके पर अध्यक्ष ब्रजभान सिंह सचान,उपाध्यक्ष शिवसिंह यादव,हिमांशु श्रीवास्तव,लक्ष्मीनारायण,सुनील कुमार सचान,संतोष कटियार,जागेश्वर प्रताप सिंह,ध्रुव कुमार निषाद,प्रेमस्वरूप शुक्ला, आसिम खान,रामजन्म सिंह,शिवप्रकाश,जितेंद्र सिंह,शिवमोहन सिंह,रामकेश,अरविंद कुमार,अर्चना गौतम,आदर्श सचान आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।



