कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

युवक ने अज्ञात कारणों से नीम के पेड़ पर लटककर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में गुरुवार शाम एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते नीम के पेड़ से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Story Highlights
  • पुलिस जांच में जुटी

बृजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में गुरुवार शाम एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते नीम के पेड़ से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।मामला कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के कंचन निवादा का है।यहां के रहने वाले सुरेश कुमार पुत्र रामप्रसाद उम्र करीब 30 वर्ष ने गुरुवार शाम अज्ञात कारणों के चलते गांव के बाहर नीम के पेड़ से लटककर फांसी लगा ली।जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया।सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।

फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र कराए।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में मामला फांसी का है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

 

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button